सीसीसड़क निर्माण को लेकर हुआ विवाद, लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर के साथ की गई मारपीट

छतरपुर
सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम ललोनी मे लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर के साथ ग्राम के दद्दा ललोनी एवं उनके साथियों के द्वारा उनके घर के पास की सड़क न डलवाने पर लोहे की रॉड,फावड़ा से मारपीट कर की गई ,अपनी जान बचाने के लिए सब इंजीनियर ललोनी के ही किसी घर में छिप गए ओर अपने अधिकारियों को सूचना दी,मौके पर पहुँचे साथियों द्वारा उनको वहाँ से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है,मारपीट में सब इंजीनियर के दोनों पैर और सिर मे चोट आई है।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम ललौनी में लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर रामादीन यादव तनय मुन्नी लाल यादव उम्र 53 वर्ष के साथ ग्राम ललोनी मे दद्दा ललोनी एवं उनके साथियों के द्वारा लोहे की रोड और फावड़े से हमला कर दिया गया,जिसमे सब इंजीनियर गंभीर रुप से घायल हुए है और उनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मारपीट की वजह लोक निर्माण विभाग के एस ईवास्तव के द्वारा ललोनी मे ही अपने घर के बाहर सीसी सड़क डलवाई गई थी, जिसका निरीक्षण करने के लिए सब इंजीनियर रामादीन यादव गए हुए थे,निरीक्षण कर रहे इंजीनियर के पास ग्राम के दद्दा ललोनी और उनके साथी पहुंचे और उनसे सड़क बनवाने के लिए बोलने लगे की हमारे घर के पास सड़क क्यों नहीं डलवाई, जिस पर विवाद हुआ ,घायल ने दद्दा ललोनी एवं उनके साथी संजय, वीरू,शिघम और अन्य के द्वारा मारपीट करना बताया, घायल का कहना है कि लगभग 20 से 21 लोगो के द्वारा मारपीट की गई है। सब इंजीनियर यादव ललोनी के ही एक घर में अपनी जान बचाने के लिए छिप गए और अंदर से अपने अधिकारियों को सूचना दी, मौके पर पहुँचे अधिकारियों के द्वारा घायल को वहाँ से निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया,जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *