फिल्म अभिनेता अनिल कपूर से नाराज हुआ जैन समाज, तत्काल बंद हो मांसाहार वाला विज्ञापन, नहीं तो होगा प्रदर्शन

रायपुर
अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता रहे अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर खुले में मांस बेचना प्रतिबंध होने के बावजूद टीवी चैनलों में विज्ञापन के माध्यम से बढ़ावा दे रहे हैं। इससे राजधानी रायपुर के जैन समाज इसका विरोध जताते हुए नाराज हो गए और मांसाहार वाले विज्ञापन को तत्काल बंद करने की मांग की हैं। अगर यह विज्ञापन बंद नहीं किया जाता है तो जैन समाज के प्रदर्शन उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव-2021 समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोचर, महासचिव चंद्रेश शाह और कोषाध्यक्ष सुशील कोचर ने मांसाहार के विज्ञापन की कड़ी निंदा करते हुए विरोध किया है। जैन अनुयायियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा नियम लागू किया गया है कि खुले में मांस नहीं बेचा जा सकता है, लेकिन इन दिनों देश में मांस की बिक्री बढ़ाने के लिए खुलेआम विज्ञापन हो रहा है। इससे अहिंसक समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंच रही है। घर-घर में महिलाएं पारिवारिक सीरियल देखती हैं। इन सीरियल के ब्रेक के समय इन दिनों कुछ ऐसे विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिनसे जैन समाज व अन्य अहिंसक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

एक मांसाहार खाद्य पदार्थ बेचने वाली कंपनी का यह विज्ञापन फिल्म कलाकार अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर कर रहे हैं। इसमें यह दिखाया जाता है कि दोनों कलाकार हाथ में मांस लेकर उसे खाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस विज्ञापन को थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार टीवी पर दिखाया जा रहा है। यह हमारे धर्म सिद्धांत के खिलाफ हो रहा है। शुद्ध सात्विक भोजन के लिए पहचाने जाने वाले जैन समाज की धार्मिक भावनाएं इस तरह के विज्ञापन से आहत हो रही हैं। केंद्र सरकार को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए अन्यथा जैन समाज द्वारा इसके विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *