दूसरे डोज के लिए विशेष अभियान

भोपाल

टीकाकरण महाअभियान के तहत आज 3 जुलाई को कोवैक्सीन के दूसरे डोज के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें अपरान्ह 3 बजे तक 2 लाख 12 हजार 410 लोगों ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिन लोगों ने कोवैक्सीन की प्रथम डोज पूर्व में लगवा ली थी, उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 5 जुलाई को विशेष अभियान चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *