‘केजीएफ’ स्टार यश ने बैंग्लुरू में खरीदा करोड़ों का आशियाना

हमेशा फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों किसी और वजह से खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल, एक्टर ने बैंग्लुरू में नया आशियाना खरीदा है। एक्टर के इस नए आशियाने की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।  इन तस्वीरों में यश अपनी पत्नी राधिका के साथ नए घर में गृह प्रवेश की पूजा करते दिख रहे हैं। गृह प्रवेश की पूजा के दौरान यश की पत्नी राधिका रानी की तरह सजी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो राधिका कांजीवरम साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस,झुमके से पूरा किया हैं। हाथों की मेहंदी और बालों में गजरा लगाए राधिका कमाल की नजर आ रही हैं। वहीं यश ओरेंज शर्ट और धोती में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने गले में हार पहन रखा है। इन तस्वीरों में यश के परिवार के सभी सदस्य भी नजर आ रहे हैं जिसमें यश के माता-पिता पुष्पा और अरुण कुमार भी नजर आ रहे हैं।  खबरों की मानें तो यश के इस नए आशियाने की कीमत कीमत 5 करोड़ के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बेंगलुरु में करीब चार करोड़ रुपए का आलीशान बंगला भी है। अब ये यश का दूसरा घर हो सकता है।  बता दें कि यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी। कपल के एक बेटी और बेटा है। बेटी का नाम आर्या और बेटे का नाम यथर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *