जून में मालवा-निमाड़ में 17 फीसदी ज्यादा बिजली वितरण

भोपाल

म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस जून माह में पिछले वर्ष के जून की तुलना में 17 फीसदी ज्यादा बिजली वितरित की है। जून 2021 में कुल 187 करोड़ यूनिट बिजली का गुणवत्ता के साथ वितरण हुआ। इंदौर शहर में 16 जून को रिकार्ड एक करोड़ तीन लाख यूनिट की आपूर्ति की गई।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार  मालवा और निमाड़ के सभी 15 जिलों में गुणवत्ता से बिजली वितरण हो रहा है। जून में 187 करोड़ यूनिट बिजली का वितरण हुआ है, जो पिछले वर्ष के जून की तुलना में 27 करोड़ यूनिट ज्यादा है।  प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि जून में कंपनी की दैनिक औसत आपूर्ति छः करोड़ यूनिट से ज्यादा रही। इंदौर शहर में 16 जून को रिकार्ड स्तर पर एक करोड़ तीन लाख यूनिट बिजली की माँग रहने पर गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति की गई।

 प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में जून में मानसून पूर्व मेंटनेंस कार्य  किया गया। लगभग 1900 फीडरों पर मेंटेनेंस  किया गया। इससे  आपूर्ति में और सुधार आया है। अभी आबादी क्षेत्र में औसत आपूर्ति 23.50 घंटे से लेकर 23.55 घंटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *