देर रात मुनव्वर राना के घर पहुंची यूपी पुलिस, तलाशी लेने पर परिवार के लोग नाराज

लखनऊ
लखनऊ और रायबरेली पुलिस शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज को गिरफ्तार करने के लिए उनके फ्लैट पर पहुंची। गुरूवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने हुसैनगंज के लालकुआं स्थित एफआई टावर ढींगरा अपार्टमेंट में उनके फ्लैट पर छापा मारा। इस दौरान लखनऊ और रायबरेली पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली। लेकिन तबरेज नहीं मिला।

तबरेज के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घर में जमकर तांडव किया और सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता भी की। मुनव्वर राना और उनकी बेटी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस के बर्ताव से खासे नाराज हैं।

रायबरेली जिले के सदर कोतवाल का दावा है कि 28 जून को शायर मुनव्वर के बेटे तबरेज राना पर हुआ जानलेवा हमला फर्जी था। तबरेज ने अपने प्रतिद्वंदियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी।

रायबरेली पुलिस ने तबरेज की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में उल्टा तबरेज राना को ही मुलजिम बना दिया है। इसी मुकदमे में तबरेज की गिरफ्तारी को लेकर रायबरेली पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *