राज्य में 7 से 16 तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

रायपुर
प्रदेश में 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए 07 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित वजन त्यौहार की भांति इस वर्ष भी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मशीन से बच्चों का वजन लिया जाएगा। वजन त्यौहार में किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराने के साथ ही उनका बीएमआई भी ज्ञात किया जाएगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाली 11 से 18 वर्ष की सभी किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में शामिल कर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय से टेस्ट कराया जाएगा। इससे किशोरियों में एनीमिया का स्तर पता कर उसके नियंत्रण में मदद मिलेगी। वजन त्यौहार में जनप्रतिनिधियों और समुदाय की सक्रिय सहभागिता भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *