मंत्री डॉ. भदौरिया ने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट और 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण

भोपाल

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया नेभिंड जिला अस्पताल में  250 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, 33 केवी विद्युत सब स्टेशन एवं 30 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का लोकार्पण किया गया।  लोकार्पण कार्यक्रम  नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया की  अध्यक्षता उपस्थित थे।

  मंत्री डॉ  भदौरिया ने  कहा कि एक जुलाई को आज डॉक्टर डे के उपलक्ष्य पर सभी डॉक्टर्स को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि  चिकित्सक ही है जिन्होंने ढाल बन कर कोरोना संक्रमण महामारी से हमारी रक्षा की है। दिन और  रात एक कर स्वयं के प्राणो की चिंता न कर मानवता की सेवा की है।

मंत्री डॉ भदौरिया ने कहा कि  देश के साथ  प्रदेश में भी कोविड वैक्सीन टीकाकरण  तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाअभियान के दौरान एक दिन में 18 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन लगा कर पूरे देश में एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का गौरव प्राप्त किया। भिंड जिले में भी टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण है। उन्होंने जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से टीकाकरण अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की। सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने एवं बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध करवाने रात-दिन कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने ज़िलों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण, चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ सुविधा, आवश्यक दवाओं की पूर्ति के साथ कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान चलाकर कोविड संक्रमण से जनता को बचाने लगातार कार्य किया जा रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि भिंड जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन एवं चिकित्सकों के द्वारा बेहतर सेवा प्रदान कर जिले के नागरिकों के जीवन की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि  दूसरी लहर के मुश्किल दौर में प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, क्राइसिस ग्रुप के बेहतर प्रबंधन ने हमें जिले को कोरोना  संक्रमण से सुरक्षित रखने में बहुत सहायता की। कार्यक्रम को  भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह ने भी संवोधित किया।   

इस अवसर पर भिंड  जिले की 13 ग्राम पंचायतों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित ग्राम पंचायतों में  अटेर अंतर्गत कनेरा, जम्होर महापुर भिण्ड अंतर्गत ओझा, डूंगरपुरा   लहार अंतर्गत सुंदरपुरा, करियावली, महुआ, वरहा, कुरथर, रमपुरा, रौन अंतर्गत चाँदोख एवं मेहगांव अंतर्गत कृपे का पुरा शामिल है।

महिला पुलिस थाने का हुआ शुभारंभ

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया एवं नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने भिंड में  महिला पुलिस थाने का शुभारंभ भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *