छतरपुर जिले को मिली महिला पुलिस थाने की सौगात

छतरपुर
छतरपुर जिले को महिला पुलिस थाने की सौगात मिली। अनिल शर्मा ,पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर के निर्देशन में विवेक राज सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक ,छतरपुर रेंज छतरपुर एवं सचिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक छतरपुर की उपस्थिति में उपनिरी0 निशा श्रीवास्तव ,उपनिरी0 प्रियंका चतुर्वेदी , सहित अन्य महिला अधिकारियों द्वारा फीता काटकर महिला थाने का शुभांरभ किया गया।

यह पुलिस थाना पुराने पुलिस कंट्रोल रूम (पुलिस पेट्रोल पंप के पास) छतरपुर शहर में स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा राज पत्र में 18 जून 2021 के नोटिफिकेशन के द्वारा प्रदेश के 42 जिलों में महिला पुलिस थाना खोले जाने की घोषणा की गई थी।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक छतरपुर , उप-पुलिस अधीक्षक अजाक, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ छतरपुर, रक्षित निरीक्षक छतरपुर ,थाना प्रभारी कोतवाली ,सिविल लाइन छतरपुर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

महिला पुलिस थाने में 10 आरक्षकों का पुलिस बल तैनात किया गया है। अपराधों के पर्यवेक्षण का कार्य सुश्री अनुरक्ति साबनानी उप पुलिस अधीक्षक जिला छतरपुर द्वारा किया जावेगा। महिला पुलिस थाना छतरपुर कार्यक्षेत्र संपूर्ण छतरपुर जिला होगा ,जिसमें महिला संबंधी असंज्ञेय एवं संज्ञेय अपराधों का पंजीयन  संज्ञेय अपराधों में अनुसंधान कार्यवाही एवं अपराधों के निराकरण की त्वरित कार्यवाही की जावेगी। महिला थाना अलग होने से महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लग सकेगी , वही पीड़ित महिला को जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा।

महिला थाना खुलने सेे महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी। यहां उनकी शिकायत सुनने से लेकर समस्त कार्यवाही करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी ही विधि अनुरूप कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *