सिवान में बेकाबू कार ने 8 लोगों को रौंद दिया, बच्चे ने गलती से कर दी थी स्टार्ट 

सिवान
बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार की दोपहर को एक बेकाबू कार ने आठ लोगों को रौंद दिया। हालांकि कार एक दुकान से टकराकर रूक गई। तब तक वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-पानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कुछ घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सिवान और गोरखपुर रेफर किया गया है। उस कार को चलाने वाला एक बच्चा था। दरअसल, बच्चे से गाड़ी गलती से स्टार्ट हो गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुठनी के सर्विस सेंटर में धुलाई के बाद किसी की कार रखी हुई थी। इसी बीच कार में एक लड़का घुस गया और उसने किसी तरह से कार स्टार्ट कर दिया। इसके बाद कार बेकाबू होकर गुठनी सेलौर रोड में नहर के पास से गुठनी चौराहे तक लोगों को रौंदती हुई एक दुकान से टकरा गई। फिर जब लोगों ने कार में देखा तो एक बच्चा बैठा हुआ था।

 पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर थाने में ले आई। बताया जा रहा है कि कार में बैठा बच्चा गैंरेज के मालिक का ही बेटा है। घायलों की पहचान मिश्रौली गांव के रहने वाले 50 वर्षीय मो. सलीम अंसारी, टड़वा तिवारी निवासी 60 वर्षीय रामनाथ तिवारी, मैरिटर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय नीलम देवी, गुठनी पूर्वी निवासी रोहित पटेल, दामदोरा निवासी 65 वर्षीय इन्द्रनाथ तिवारी, बौडी निवासी मिंटू प्रजापति ,सोनी देवी उनके पुत्र अनुज((दो वर्ष) रोशनी प्रजापति (15) ,संतोष राम सहित अन्‍य शामिल हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *