अक्षय कुमार और नुपूर सेनन के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल 2’ का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और नुपूर सेनन के म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल 2' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में अक्षय कुमार अपनी गर्लफ्रेंड नुपूर सेनन की शादी में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने 'फिलहाल 2' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुआ लिखा, "फिलहाल से मोहब्बत करने का समय करीब आ रहा है। 'फिलहाल 2' मोहब्बत सॉन्ग 6 जुलाई को रिलीज होगा, तब तक टीजर एंजॉय करें।" 'फिलहाल 2' के टीजर में 'फिलहाल' गाने की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसमें दोनों को अलग होते ही दिखाया गया है। टीजर में देखेंगे कि नुपूर की शादी हो रही है और अक्षय नम आंखों के साथ बारातियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बी प्राक ने गाने में अपनी आवाज देने के साथ म्यूजिक भी दिया है। बता दें कि 'फिलहाल 2' का पहला पार्ट 'फिलहाल' साल 2019 में रिलीज हुआ था और गाना सुपरहिट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *