करीना कपूर ने बॉलीवुड में पूरे किए 21 साल, खास वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं तैयार हूं

नई दिल्ली 
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंडस्ट्री में 21 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं, इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा किया है। जिसमें करीना ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' का एक वीडियो भी नजर आ रहा है। इस वीडियो के जरिए करीना ने इंडस्ट्री में अपने दो दशकों की जर्नी के बारे में बात की है। इस वीडियो में करीना ने जेपी दत्ता और फैंस को शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही करीना ने अपने पोस्ट में अभिनेता अभिषेक बच्चन को भी टैग किया है।
 
करीना और अभिषेक ने एक साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म 30 जून साल 2000 में रिलीज हुई थी। जिसमें जेपी दत्ता ने कपूर और बच्चन के परिवार के दो स्टार किड्स को लॉन्च किया था। इस फिल्म में करीना और अभिषेक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था लेकिन फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *