बड़ा फेरबदल, जून के आखिरी दिन 1500 से ज्यादा अधिकारियों का किया ट्रांसफर: नीतीश सरकार

 पटना 
जून के आखिरी दिन यानी 30 तारीख को बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले हुए। इनमें 18 जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) व पांच क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) समेत शिक्षा सेवा के 44 और अवर शिक्षा सेवा के 277 अधिकारी भी हैं। वहीं, 17 भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और 183 अंचलअधिकारियों (सीओ) का भी स्थानांतरण किया गया है। 

इसके अलावा 12 सिविल सर्जनों समेत 179 चिकित्सकों (एलोपैथ और आयुष दोनों मिलाकर), 9 एमवीआई, 266 ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बीडीओ), 113 सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बिहार मत्स्य सेवा के 37 और गव्य सेवा के 21 और सहित कई विभागों में 1500 से अधिक सरकारी पदाधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें कई को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

बुधवार को विभागों द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पोस्टिंग वाले स्थानों पर अविलंब योगदान करने को कहा गया है। जुलाई का वेतन इन्हें नए स्थानों से ही मिलेगा। वहीं, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के 94 अभियंताओं का तबादला अथवा उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग में 76 कनीय अभियंताओं और योजना विभाग के 21 अभियंताओं के साथ ही वाणिज्य कर विभाग के 174 अधिकारियों का तबादला हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *