चलती ट्रेन से गिरा शख्स, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान 

 नई दिल्ली 
मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर आरपीएफ के एक सिपाही का एक यात्री को बचाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में जाबाज सिपादी की बहादुरी देखी जा सकती है। चलती ट्रेन से जब एक शख्स स्टेशन पर गिर जाता है तो सिपाही दौड़कर जाता है और उसे प्लेटफॉर्म की ओर खिंचता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफ़र्म पर पहुचंती है वैसे ही तेज चलती ट्रेन से शख्स प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ता है और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में जाते-जाते बचता है। वीडियो बाहर आने के बाद आरपीएफ के सिपाही की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में आरपीएफ जवान के साथ एक और शख्स मदद करने के लिए आता है। जिसे मदद करते हुए देखा जा सकता है।
 
सही चल रही अघाड़ी की गाड़ी, उद्धव और पवार की मीटिंग के बाद बोले राउत
चलती ट्रेन के समय दरवाजे पर खड़े होना या उतरने की कोशिश करना जानलेवा साबित हो सकता है। अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में चलती ट्रेन से उतर जाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। चलती ट्रेन से कूदना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका जिंदा सबूत है यह वीडियो। अक्सर हम इस तरह के कई वीडियो देखते हैं जिनमें लोग ऐसी दुर्घटनाओं से बाल-बाल बचते हैं। ऐसी घटनाओं से सीख लेनी चाहिए और चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *