मुलायम सिंह यादव ग्रुरूग्राम मेदांता में भर्ती, तबीयत बिगड़ी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बेचैनी महसूस होने पर उन्हें दोपहर करीब एक बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया है। जांच की जा रही है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री मेदांता अस्पताल आए थे। दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक वह अस्पताल में थे। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद रात में वापस लौटे थे। 

इससे पहले अगस्त में मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था।  इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *