आज से LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 1 जुलाई को जारी नए रेट्स

 नई दिल्ली 
 पेट्रोल-डीजल के रेट तो नाक में दम किए ही हैं अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।  आज यानी 1 जुलाई से  इंडेन के सिलेंडर भरवाने के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। बता दें मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 834 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। 

19 किलो वाले सिलेंडर के भी बढ़े दाम
एक जून को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 122 रुपये की कटौती की गई थी। लेकिन, इस महीने इसके रेट में बढ़ोतरी की गई है।  इंडियन ऑयल की की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट 1473.5 रुपये से बढ़कर 1550 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *