बिहार-झारखंड से लाकर दिल्ली बेचने ले जा रहे थे तस्कर, अलीगढ़ जंक्शन से हुआ 15 बच्चों का रेस्क्यू

 अलीगढ़ 
अलीगढ़ जंक्शन से दूसरे दिन मंगलवार को मानव तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 बच्चों को आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा रेस्क्यू किया गया है। दो दिनों में तस्करी कर ले जाए जा रहे 23 बच्चों को अलीगढ़ आरपीएफ और जीआरपी द्वारा मुक्त कराया गया है। वहीं चार बच्चे टूंडला से भी रेस्क्यू किए गए हैं।

अलीगढ़ आरपीएफ के मुताबिक कामख्या नॉर्थ-ईस्ट ट्रेन से सभी बच्चों को दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए ले जाया जा रहा था। बचपन बचाओ आंदोलन से मिली सूचना के अनुसार 15 बच्चे बिहार के कटिहार से दिल्ली व अन्य शहरों के लिए ले जाए जा रहे थे। सूचना के आधार पर आरपीएफ और चाइल्ड लाइन ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन के अलग-अलग बोगियों से इन बच्चों को उतारा गया। 

इस बार इन तस्करों का पैटर्न कुछ अलग निकला। हर बच्चे के साथ उनका एक व्यक्ति था। कुल 15 बच्चों के साथ व्यस्क व्यक्ति मौजूद थे। आरपीएफ कमांडेंट सीएस तोमर ने बताया कि सभी बच्चों को बिहार के कटिहार और झारखंड से लाया जा रहा था। बच्चों की उम्र 11 साल से 17 वर्ष के बीच है। बच्चों के साथ जाने वालों ने बताया वह बच्चों को दिल्ली पढ़ाने ले जा रहे हैं। पूछताछ में शाहिर नाम के व्यक्ति नाम आ रहा है। अभी तक पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *