सेरेना चोट के कारण विम्बलडन से हुई बहार

   लंदन
            

दिग्गज सेरेना विलियम्स को विम्बलडन 2021 से बाहर होना पड़ा है. बेलारूस की अलेकसांद्रा सासनोविच के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गईं और उन्हें मैच से हटना पड़ा.

अमेरिकी धुरंधर विलियम्स का 8वां विम्बलडन एकल खिताब जीतने और मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी करने का सपना तब टूट गया, जब वह कोर्ट पर फिसल गईं और बाएं टखने में परेशानी हुई.

39 साल की सेरेना ने खेल जारी रखने की कोशिश की, लेकिन एक रैली के दौरान उनका पैर अकड़ गया और वह कोर्ट पर गिर पड़ीं. मैच छोड़ने के वक्त पहले सेट में स्कोर 3-3 से बराबर था.

उधर, वीनस विलियम्स ने अपने कैरियर के 90वें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 90वीं जीत दर्ज करते हुए विम्बलडन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया. 5 बार की चैम्पियन 41 साल की वीनस ने 2018 के बाद विम्बलडन में पहला मैच जीता है. उन्होंने रोमानिया की मिहाएला बुजार्नेस्कू को 7-5, 4- 6, 6-3 से हराया.

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस इस सप्ताह रैंकिंगमें 111वें स्थान पर थीं और पिछले 8 ग्रैंड स्लैम में पहले या दूसरे दौर में ही हार गई थीं. दूसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण बाधित रहा और 18 मैच स्थगित हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *