कंगना रनौत का पासपोर्ट हुआ रिन्यू, जल्द शुरू करेंगी ‘धाकड़’ का शूट
मुंबई
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत पासपोर्ट के रिन्यू न होने के चलते चर्चा में थीं, लेकिन अब उनका पासपोर्ट रिव्यू हो गया है। इस बात की जानकारी कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।
क्या है कंगना का पोस्ट
कंगना ने पासपोर्ट रिन्यू होने की जानकारी एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। कंगना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे मेरा पासपोर्ट मिल गया… आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। चीफ मैं जल्दी ही आपसे साथ होऊंगी।' अपने इस पोस्ट में कंगना ने रजनीश घई को टैग किया है और साथ ही #Dhaakad लिखा है।
