जेल प्रहरी के पदों हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट 12 से 16 जुलाई को भोपाल में

मुरैना
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा 11 से 24 दिसंबर 2020 तक आॅनलाइन लिखित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 10 अप्रेल 2021 को घोषित कर दिया गया है। जेल प्रहरी के पदों हेतु सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पुलिस परेड ग्राउंड भोपाल में 12 से 16 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। जिसकी विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. पीईबी. एमपी. गोव. इन पर उपलब्ध है। क्वालिफाइड अभ्यर्थी वेवसाइट उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शरीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट में उपस्थित हो सकते हैं।        
    
जेल प्रहरी के 282 पदों हेतु पीईबी द्वारा 3 लाख 5 हजार 988 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किये गये थे जिनमें 1 लाख 79 हजार 233 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये। जिसमें 2 हजार 845 अभ्यर्थीयों को द्वितीय चरण हेतु क्वालिफाइड किया गया। द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोक एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। नापजोक प्रवीणता परीक्षा योग्य पाये जाने वाले अभ्यर्थियों को पीईबी अंतिम चयन सूची जारी करेगा, जिन्हें जेल प्रहरी पद पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *