संभाग में 4 हजार 272 मैट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य

मुरैना
चंबल संभाग में इस वर्ष 4 लाख 242 मैट्रिक टन से अधिक मत्स्योत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले वर्ष संभाग में 2 हजार 966.75 मैट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य रखा गया था, जिसकी तुलना में 4 हजार 713.45 मैट्रिक टन मत्स्योत्पादन हुआ था। जो लक्ष्य की 158 प्रतिशत उपलब्धी रही।   
    
प्रभारी संयुक्त संचालक मत्स्य पालन अनिल कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में मुरैना जिले में 1 हजार 477.30 मैट्रिक टन मत्स्योद्योग उत्पादन के विरूद्ध 1 हजार 324 मैट्रिक टन मत्स्य का उत्पादन हुआ, 90 प्रतिशत उपलब्धी रही। इसी तरह श्योपुर जिले में 700 मैट्रिक टन मत्स्योद्योग उत्पादन लक्ष्य के विरूद्ध 2 हजार 600 मैट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ, जो लक्ष्य की 371 प्रतिशत उपलब्धी रही। भिण्ड जिले में 789.45 मैट्रिक टन मत्स्योद्योग उत्पादन लक्ष्य के विरूद्ध 789.45 मैट्रिक टन मत्स्योद्योग उत्पादन करके शतप्रतिशत उपलब्धी हासित की।
    
इस वर्ष चंबल संभाग के मुरैना जिले में 1 हजार 657.77 मैट्रिक टन, श्योपुर में 1 हजार 577 मैट्रिक टन और भिण्ड जिले में 1 हजार 37.45 मैट्रिक टन इस तरह इस वर्ष टोटल 4 हजार 272.22 मैट्रिक टन मछली उत्पादन करने का लक्ष्य प्रस्तावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *