दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 8 जुलाई से

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08205 दुर्ग-नौतनवा प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 08 जुलाई, 2021 से तथा गाड़ी संख्या 08206 नौतनवा-दुर्ग प्रत्येक शनिवार को दिनांक 10 जुलाई, 2021से चलेगी 7 यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलती रहेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 11 स्लीपर, 03 एसी-।।। तथा 02 एसी-।। कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *