बालाजी श्रीवास्तव होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्रनर

   नई दिल्ली

   आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. 1988 बैच के IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को फिलहाल कमिश्नर पद का लुक आफ्टर चार्ज दिया गया है. बालाजी श्रीवास्तव वर्तमान में स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं. इससे पहले एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की कमान संभाल रहे थे. लेकिन 30 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में 30 जून के बाद से आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे.

बालाजी श्रीवास्तव इससे पहले पुडुचेरी के डीजी भी रह चुके हैं. बालाजी स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस में विशेष आयुक्त के पद पर भी तैनात रह चुके हैं. बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में पूर्वी दिल्ली के डीसीपी भी रह चुके हैं.

यह लगातार दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए लुक आफ्टर का चार्ज दिया गया है. इससे पहले एसएन श्रीवास्तव को भी एडिशनल चार्ज दिया गया था और रिटायरमेंट के करीब एक महीना पहले ऑफिसियल तौर पर कमिश्नर का चार्ज मिला था. इस बार भी बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज ही मिला है.

बता दें कि एसएन श्रीवास्तव को उस समय दिल्ली पुलिस की कमान दी गई थी, जब उनके सामने देश की राजधानी में नार्थ-ईस्ट दंगो की चुनौती थी. उनके पुलिस कमिश्नर रहते हुए, दिल्ली में सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट, शाहीन बाग जैसे चुनौती भरे हालात थे. अभी पिछले दिनों ही गृह मंत्रालय ने उन्हें पूर्ण पुलिस कमिश्नर बनाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *