ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के तहत दिल्ली में केस दर्ज

नई दिल्ली
 दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने NCPCR की शिकायत पर Twitter के खिलाफ केस दर्ज किया है. बच्चों की अश्लील सामग्री ट्विटर पर लगातार डाली जा रही थीं, जिसको लेकर NCPCR ने शिकायत भी की थी. इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ FIR दर्ज की है.

POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में ने डीसीपी साइबर सेल को भी पेश होने के आदेश दिए थे. NCPCR ने 2 पत्र लिखे थे एक साइबर सेल और सीपी दिल्ली पुलिस को. POCSO एक्ट और IT एक्ट के तहत ट्विटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल 24 जून को ट्विटर के इंडिया एमडी मनीष माहेश्वरी की अर्जी पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस की ओर से कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इस बीच कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक बार फिर से इस मामले की सुनवाई की और अगली तारीख 5 जुलाई की तय की है। गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के एमडी से व्यक्तिगत तौर पर थाने में पेश होकर पूछताछ में शामिल होने को कहा है। वहीं माहेश्वरी का कहना है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए तैयार हैं। गाजियाबाद पुलिस की ओर से व्यक्तिगत पेशी के नोटिस के खिलाफ ही माहेश्वरी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

बता दें कि भारत में 26 मई से नए आईटी नियम लागू हुए हैं। इन नियमों को लागू न करने के चलते ट्विटर को मिल रही लीगल इम्युनिटी अब समाप्त हो गई है। इसके बाद यह पहला मौका था, जब गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते कई दिनों से ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति है। ट्विटर का कहना है कि नए नियम प्राइवेसी और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन करते हैं। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि इन नए नियमों से सोशल मीडिया के आम यूजर्स के अधिकारों का संरक्षण हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *