मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार का पौधा लगाया

 भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के अंतर्गत आज स्मार्ट उद्यान में कचनार का पौधा रोपा। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियाँ, तना और फूल आदि सभी उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर और उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *