ईशान खट्टर ने किया अपनी फेवरेट योगा पार्टनर का खुलासा, नाम जाकर फैंस की खुशी का नहीं करेगा ठिकाना

ईशान खट्टर ने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. ईशान ने अभी से अपनी एक्टिंग की गहरी छाप हर किसी के ऊपर छोड़ना शुरू कर दिया है.हाल ही में ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उनकी पसंदीदा योगा पार्टनर कौन है. एक्टर के इस खुलासे से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

दरअसल हाल ही में ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ एक सवाल जवाब का सेशन रखा था. जहां उन्होंने अपने चाहने वालों के सवालों के जवाब जमकर दिए हैं. इंस्टाग्राम पर इस सेशन के दौरान एक फैन ने धड़क एक्टर से उनके पसंदीदा योगा पार्टनर के बारे में पूछा, तो इस पर ईशान ने बेवाक तरीके से जवाब दिया है. एक्टर ने अनन्या पांडे की बचपन की तस्वीर साझा की और अपना पसंदीदा योगा पार्टनर बताया है.

ईशान ने जो फोटो शेयर की है, उसमें अनन्या बहुत ही छोटी सी दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही अनन्या फोटो में लाल पोल्का डॉट्स का नाइट सूट पहने दिख रही हैं और एक क्यूट मैचिंग कोन कैप पहने दिख रही हैं, इसके साथ ही एक्ट्रेस हाथों में एक बैग लिए भी दिखाई दे रही हैं. अनन्या की जहां ये क्यूट सी फोटो वायरल हो रही है. तो वहीं ईशान का अनन्या को पार्टनर बोलना भी फैंस को पसंद आ रहा है.
वैसे ईशान और अनन्या पांडे के लिंकअप की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं. दोनों स्टार्स ने मालदीव में अपने नए साल का जश्न भी एक साथ में मनाया था. इतना ही नहीं अनन्या और ईशान ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर कीं थी.
ईशान और अनन्या ने मकबूल खान की फिल्म ह्यखाली पीलीह्ण में साथ काम किया था. खाली पीली पिछले साल अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं, इन दिनों ईशान कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ ह्यफोन भूतह्ण में दिखाई दें. जबकि अनन्या विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर में नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *