राजभवन ने लिया विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का जायजा
भोपाल
राज्य के विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं का संचालन कैसे हो रहा है, इसका जायजा राजभवन ने लिया है। राजभवन ने सभी विवि के रजिस्ट्रार बैठक बुलाई। इसमें प्रमुख एजेंडा भविष्य में विवि की गतिविधियों को लेकर रखा गया था। उप सचिव ने प्रदेश के सभी रजिस्ट्रारों से परीक्षाओं के संचालन के बारे में जानकारी तलब की। आगामी परीक्षा में उन्होंने क्या इंतजाम कर रखे हैं। इसके अलावा उनसे टाइम टेबल पूछा गया, जिसमें उन्होंने अपनी परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम से राजभवन को अवगत कराया है। राजभवन ने कोरोना की तैयारियों को भी अपने एजेंडे में शामिल किया था। राजभवन ने सभी रजिस्ट्रारों से इसकी तैयारियों को लेकर, छात्रों को कितने डोज लगे, कितने छात्र रह गए। कितनों ने पहले डोज का रजिस्ट्रेशन कराया और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जानकारी ली।
