पीएम मोदी ने शाह-राजनाथ और डोभाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

नई दिल्ली

जम्मू एयर बेस पर ड्रोन हमले को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस मसले पर करीब दो घंटे तक मंथन चला. इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मौजूद थे. इस बैठक में रक्षा क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों और हमारे सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि जम्मू में भारतीय वायुसेना के बेस पर हुए ड्रोन हमले और बाद में आसपास के कुछ इलाकों में दिखे ड्रोन से खतरे की घंटी बजती हुई दिख रही है. इस पूरी बेल्ट में सेना के कई बेस, स्टेशन और कैंट इलाके हैं. पहले इनमें से कई को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने निशाना भी बनाया है.

हालांकि अब जिस तरह ड्रोन हमला किया गया है वो आतंकियों द्वारा तकनीक की ओर किए गए बड़े शिफ्ट की ओर इशारा करते हैं. इससे ना सिर्फ उन्हें किसी आत्मघाती हमले के बदले दूसरा ऑप्शन मिला है, बल्कि बार-बार ऐसा करने का रास्ता भी खुला है. क्योंकि अब किसी आत्मघाती दस्ते को भेजने के बजाय आतंकियों को Kamikaze ड्रोन में ही इन्वेस्ट करना होगा.

भारत ने UN में उठाया जम्मू में ड्रोन हमले का मुद्दा

जम्मू-कश्मीर में आर्मी बेस पर ड्रोन हमले की साजिश का मसला संयुक्त राष्ट्र सभा में भी उठा है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि सामरिक और वाणिज्यिक संपत्तियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियारबंद ड्रोन के इस्तेमाल की संभावना पर वैश्विक समुदाय को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *