धर्म परिवर्तन: ताराचंद के खिलाफ धर्मांतरण कानून में दर्ज होगा मुकदमा 

 मेरठ 
मेरठ के मुंडाली के मऊखास निवासी ताराचंद के खिलाफ पुलिस ने धर्मांतरण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब गांव के लोगों के बयान होंगे। धर्मांतरण को लेकर सुबूत मिले तो आरोपी और उससे जुड़े बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ रिपोर्ट भेज दी गई है। 

धर्मांतरण को लेकर चर्चा में आए मऊखास गांव निवासी ताराचंद के खिलाफ पुलिस ने उप्र धर्म प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुंडाली एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि पुलिस अब उन लोगों से भी गांव में संपर्क करेगी, जिन्होंने धर्मांतरण की बात कही थी। पता किया जाएगा कि ताराचंद ने किन किन लोगों पर दबाव बनाकर धर्मांतरण के लिए उकसाया था। 

खंगाले जाएंगे जेल रिकॉर्ड
मामला चूंकि मेरठ जिला कारागार से जुड़ा है और ताराचंद ने वहीं पर नमाज पढ़नी सीखी थी, इसलिए पुलिस वहां भी पूछताछ करेगी। उन लोगों से संपर्क किया जाएगा, जिन्होंने जेल में ताराचंद की मदद की थी। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकातियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा। इनपुट मिला है कि कुछ अन्य बंदियों के परिजन ताराचंद के नाम पर मुलाकात करने आते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *