धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर हुआ परिवाद 

 मुजफ्फरपुर 
बिहार में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर अहियापुर थाने के भिखनपुर निवासी तमन्ना हाशमी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर परिवाद दर्ज कराया है। कोर्ट ने परिवाद पर सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि निर्धारित की है। 

तमन्ना हाशमी ने परिवाद में उल्लेख किया कि डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ी रही कीमतों से आमलोग परेशान हैं। महंगाई बढ़ने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत डीजल व पेट्रोल की कीमत बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *