पंचायत ने लगाई नाबालिग से रेप की कीमत 

 महराजगंज  
उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में एक नाबालिग लड़की दबंग की हैवानियत का शिकार होती है। मामला पंचायत में पहुंचता है तो बजाए आरोपी को सख्‍त सजा दिलाने के नाबालिग के साथ हुए रेप की कीमत तय कर दी जाती है। पंचायत अपना फैसला सुनाती है कि 50 हजार रुपए जुर्माना लेकर मामला खत्‍म कर दिया जाए। इसके साथ ही पंच, पीड़िता से आरोपी को पांच चप्‍पल लगाकर अपना गुस्‍सा शांत कर लेने को कहते हैं।

बताया जा रहा है पीड़िता ने आरोपी को यह सजा दी भी लेकिन उसे और परिवार को लगा कि यह कोई इंसाफ नहीं है। लिहाजा अगले दिन वे पुलिस के पास पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने भी सख्‍त कार्रवाई करने की बजाए तहरीर बदलवाकर छेड़खानी का मामूली केस दर्ज करने की कोशिश की। बाद में मामला एसपी तक पहुंचा तब जाकर पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

मामला महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 23 जून की शाम छह बजे 13 वर्षीय पीड़ि‍ता अपने खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी। उसी दौरान गांव का ही एक लड़का वहां पहुंच गया। उसने पहले छेड़छाड़ की। लड़की ने जब विरोध किया तो जबरन दुष्‍कर्म कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *