बिहार में कक्षा एक से 5वीं तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू

मुजफ्फरपुर
सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई सोमवार से बिहार दूरदर्शन पर शुरू हो गई। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद व यूनिसेफ के सहयोग से कार्यक्रम तैयार किया गया है। पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों की पढ़ाई दोपहर तीन बजकर पांच मिनट से चार बजे तक चली। वहीं, तीसरी से पांचवीं तक की क्लास शाम चार बजतक पांच बजे से पांच बजे तक चली। 10 मई से कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई डीडी बिहार पर चल रही है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने यूनीसेफ के सहयोग से वीडियो पाठ तैयार कराया है। हालांकि ज्यादातर पाठ्य सामग्री पिछले वर्ष से ही तैयार हैं। लॉकडाउन और रिकार्डिंग स्टूडियो के बंद रहने से नये वीडियो नहीं बनाए जा सके। बिहार शिक्षा परियोजना ने फिलहाल 28 जून से 31 जुलाई तक का समय पहली से पांचवीं की पाठशाला के लिए रोजाना दो घंटे का डीडी बिहार पर बुक कराया है। बहरहाल, प्राथमिक कक्षा के बच्चों को पढ़ाई का यह अवसर प्रदान करने के लिए बीईपी ने पूरी तैयारी की है। बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने पहले ही सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले के प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर को निर्देशित करें। अभिभावकों से सम्पर्क कर अधिकाधिक नामांकित बच्चों को दूरदर्शन पर लगने वाली इस पाठशाला का लाभ लेने को प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *