Tata ने Tiago का नया मॉडल लॉन्च किया

नई दिल्ली
 देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक टियागो मॉडल के लाइनअप में एक नए वैरिएंट XTO लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 5.47 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है। 2021 टाटा टियागो पर एक्सटीओ वेरिएंट एंट्री-लेवल एक्सई (XE) और एक्सटी (XT)  ट्रिम्स के बीच स्लॉट किया गया है। वहीं इस नए वैरिएंट की कीमत बेस मॉडल से 48,000 रुपये ज्यादा और एक्सटी वेरिएंट से 15,000 रुपये कम है।

ये खास फीचर्स नहीं होंगे उपलब्ध

बतौर फीचर्स टाटा टियागो के एक्सटीओ (XTO) वेरिएंट पर 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड फोन और ऑडियो कंट्रोल का विकल्प दिया गया है, इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हरमन म्यूजिक सिस्टम, स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल और एएम/एफएम के साथ यूएसबी जैसे कुछ प्रमुख फीचर्स गायब हैं। 2021 टाटा टियागो मॉडल लाइनअप में 6 मैनुअल वेरिएंट शामिल हैं जिनकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.43 लाख रुपये है। कंपनी के लाइनअप में 4 वेरिएंट XTA, XZA, XZA+ और XZA+ DT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *