इन सभी इक्विटी म्युचुअल फंड ने पिछले 1 साल के दौरान 50% से अधिक दिया रिटर्न

 नई दिल्ली 
म्युचुअल फंड योजना पूरी तरह से बाजार जोखिमों से जुड़ी हुई है। लेकिन अगर कोई ठीक से सलाह देने वाला मिल जाए या आप अपनी ही समझ विकसित कर लें, तो म्युचुअल फंड एक बेहतर इनवेस्टमेंट विकल्प हो सकता है। ठीक यही बात बैंकिंग इक्विटी म्युचुअल फंड पर भी लागू होती है। वैल्यू रिसर्च वेबसाइट के अनुसार पिछले एक साल के दौरान बैंकिंग इक्विटी म्युचुअल फंड पर 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है। आइए जानते हैं टाॅप 5 बैंकिंग इक्विटी म्युचुअल फंड जहां पिछ्ले साल एक साल में 50 प्रतिशत या उससे अधिक रिटर्न मिला है। 

 निप्पन इंडिया डायरेक्ट प्लान सबसे अधिक 76.19 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है। इसी दौरान रेगुलर प्लान 74.92 प्रतिशत तक रिटर्न दिया। डायरेक्ट प्लान में खर्च अधिक होने के कारण ऐसा है। निप्पन इंडिया बैंकिंग रेगुलर प्लान एक्सपेंसेज रेशियो 2.05 प्रतिशत है। वहीं, डायरेक्ट प्लान में एक्सपेंसेज रेशियो 1.39 प्रतिशत है।   यहां डायरेक्ट प्लान ने 70.74 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान 69.24 प्रतिशत दिया है। रेगुलर प्लान पर एक्सपेंसेज रेशियो 2.09 प्रतिशत है। वहीं, डायरेक्ट प्लान में एक्सपेंसेज रेशियो 1.28 प्रतिशत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *