व्यापारी बंधु करें कोविड अनुकूल व्यवहार- नगरीय विकास मंत्री सिंह

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 जून को कोविड अनुकूल व्यवहार की मंत्री समूह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगरीय निकयों में स्थित व्यापारी संस्थाओं, प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा दुकानदारों को कोविड अनुकूल व्यवहार किये जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नगरीय निकायों के व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया है कि होटल प्रतिष्ठानों में 50 प्रतिशत की क्षमता में बैठक व्यवस्था करें। दुकानों में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए कूपन सिस्टम अपनायें। दुकानों में प्रवेश के लिए ग्राहकों की सीमित संख्या रखें। बिना मास्क के दुकान में प्रवेश करने से रोकें। दुकान में प्रवेश तथा दुकान में सामान लेने में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करें। भोजन, नास्ता, दूध, मिठाई इत्यादि को यथासंभव होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जाये।

मंत्री सिंह ने कहा है कि सघन बाजारों में सीमित संख्या में प्रवेश का पर्यवेक्षण व्यापारिक संघों द्वारा स्वयं सुनिश्चित किया जाये तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। समस्त व्यापारियों, सब्जी/ फेरी वालों का वैक्सीनेशन तथा कोविड सेंपल जाँच सघन रूप से कराया जाये।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार करने वाले व्यापारियों, दुकानदारों इत्यादि को पुरुस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही नगरीय निकायों द्वारा काविड अनुकूल व्यवहार की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसकी जानकारी संचालनालय स्तर पर एकत्रित की जाएगी। कोविड अनुकूल व्यवहार न पाये जाने पर चालानी कार्यवाही भी की जा सकती है। अत: व्यापारी बंधुओं से आग्रह है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए यह सभी उपाय जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *