ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लगवाने प्रशासनिक अधिकारियों ने किया प्रेरित
जांजगीर-चांपा
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर केएस पैकरा ने सोमवार को मालखरौदा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन का कवरेज बढ़ाने अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मालखरौदा तहसील के ग्राम कुर्दा, कुरदी और पोता का भ्रमण किया। उन्होंने आम लोगों से रूबरू चर्चा कर कोविड का वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया। भ्रमण में मालखरौदा के तहसीलदार भी मौजूद थे।
