कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर

 नई दिल्ली 
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पारिंपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार से चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए गए हैं, जिनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबरार है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने कई हमलों में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को मार गिराया है। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मलूरा परिंपुरा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी अबरार मारा गया।

सोमवार को सुरक्षा बलों को इनपुट मिला था कि आतंकवादी हाईवे पर हमला करने वाले हैं जिसके बाद इनपुट की गंभीरता को समझते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इसी दौरान परिमपोरा नाके पर एक गाड़ी को रोका गया और तभी पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना बैग खोलने की कोशिश की और ग्रेनेड निकाल लिया।

जिसके बाद नाका पार्टी हरकत में आई और पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया। ड्राइवर और पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसका मुखौटा उतारने के बाद, यह पता चला कि एक आतंकवादी अबरार था, जो लश्कर का एक शीर्ष कमांडर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *