महू-प्रयागराज एक्सप्रेस 12 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी

इंदौर
 रेलवे बोर्ड ने अहम फैसला लेते हुए महू-इंदौर-प्रयागराज एक्सप्रेस को सातों दिन चलाने का फैसला लिया है। 12 जुलाई से यह ट्रेन महू और 11 जुलाई से प्रयागराज से रोजाना चलने लगेगी। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह दोनों दिशाओं में सप्ताह में चार दिन संचालित की जाती है।

महू से हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार

ट्रेेन नंबर 04115 महू-प्रयागराज स्पेशल महू से हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार जबकि ट्रेन नंबर 04116 प्रयागराज-महू स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाती है। अब यात्रियों को सातों दिन यह सुविधा मिलने लगेेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू हुई थी और अच्छे यात्री मिलने के कारण इसके फेरे लगातार बढ़ते गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *