रश्मिका मंदाना से मिलने उनके घर के नीचे पहुंचा प्रशंसक, इस अभिनेत्री ने की ये दरख्वास्त

सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच एक गहरा रिश्ता होता है। कोई भी सितारा अपने फैन के बिना बिलकुल अधूरा है। अगर कोई कलाकार बड़ा बनता है और सफलता के मुकाम तक पहुंचता है तो उसमें कही न कही उनके प्रशंसकों का भी योगदान होता है। जहां सितारें अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते हैं तो वही प्रशंसक भी अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे ही एक प्रशंसक से हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का सामना हो गया। अपने प्रशंसक के इस कदम से रश्मिका इतनी घबरा गईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से गुजारिश कर डाली। रश्मिका एक नेशनल क्रश बन चुकी हैं। साउथ इंडियन अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके अभिनय और उनकी सुंदरता के लोग दीवाने हैं। इस अभिनेत्री ने अपने प्रशंसक की इस हरकत के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को करते हुए रश्मिका मंदाना ने अपने सभी फैंस से निवेदन किया। उन्होंने कहा, 'दोस्तों यह अभी मेरे ध्यान में आया है कि आप में से एक बहुत दूर की यात्रा कर मुझे देखने के लिए घर पहुंचा। कृपया ऐसा कुछ न करें। मुझे बुरा लगता है कि मैं आपसे नहीं मिल पाई। मुझे वास्तव में एक दिन आपसे मिलने की उम्मीद है लेकिन अभी के लिए मुझे यहां प्यार दिखाओ, मुझे खुशी होगी।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *