अलंकृता सहाय को निमार्ता ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज-किया दुर्व्यवहार

फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में काम कर चुकीं अभिनेत्री अलंकृता सहाय को फिल्म शूटिंग के दौरान बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। निमार्ता ने उनके साथ बदतमीजी की और उन पर भद्दी टिप्पणी की जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया। अलंकृता पंजाबी फिल्म ह्यफुफ्फड़ जीह्ण में काम कर रही थीं जहां उन्हें इस तरह के अनुभवों से गुजरना पड़ा। वह फिल्म का हिस्सा होना चाहती थीं लेकिन इस तरह के हालात को देखते हुए उन्होंने फिल्म से किनारा करने का निर्णय लिया। अलंकृता ने कहा कि बाकी टीम बहुत अच्छी थी लेकिन निमार्ताओं में से एक का रवैया बहुत ही गैर-पेशेवर, अनैतिक और चरित्रहीन था। इस तरह मैं पंजाब में अपनी पहली फिल्म नहीं सकी। मैंने अभी तक बहुत से निमार्ताओं और लोगों के साथ काम किया है और वे सभी बहुत कमाल के रहे। इससे पहले मुझे इस तरह के अनुभवों से नहीं गुजरना पड़ा। 27 वर्षीय अलंकृता बताती हैं कि ह्ययह सब तब शुरू हुआ जब उनके बीच प्रोफेशनल मतभेद बनने लगे और फिर एक वक्त ऐसा आया जब वह निमार्ता के साथ नहीं काम कर पा रही थीं क्योंकि उसने अपनी सीमा पार की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *