मंत्री तुलसी सिलावट ने ऑटो यूनियन के निर्णय को सराहा

भोपाल
जल संसाधन मंत्री एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में ऑटो यूनियन के उस निर्णय की सराहना की है, जिसमें उन्होंने तय किया है कि यूनियन का प्रत्येक सदस्य टीकाकरण कराएगा और अपना प्रमाण-पत्र ऑटो में चस्पा भी करेगा। मंत्री सिलावट ने सभी सार्वजनिक परिवहन के चालकों और परिचालकों से आव्हान किया है कि वे टीकाकरण अवश्य कराएँ और ऑटो में बैठने वाले यात्रियों को भी प्रेरित करें।

मंत्री तुलसीराम सिलावट आज इंदौर में उस ऑटो की ड्राइविंग सीट पर स्वयं बैठे, जिसके चालक ने टीकाकरण करा लिया है और अपना प्रमाण-पत्र ऑटो में चस्पा भी किया है। इंदौर में ऑटो यूनियन ने तय किया है कि सभी सदस्य अपना टीकाकरण कराएंगे और अपना प्रमाण-पत्र भी वाहन में चस्पा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *