जकात फाउंडेशन की अनोखी पहल, माता पिता वैक्सीन लगवाएंगे तभी बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति
रायपुर
वैक्सीन लगवाने के लिए मुस्लिम समाज के संगठन छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन ने अनोखी पहल करते हुए छात्रवृत्ति देने पर इस साल शर्त नियम लागू कर दिया है। उसी युवा को छात्रवृत्ति दिया जाएगा जिसने कोरोना की वैक्सीन लगवाई हो और उसके माता और पिता भी वैक्सीन लगवाए होंगे और जब वे वैक्सीन लगाने का प्रमाणपत्र जमा करेंगे। छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से हर साल मुस्लिम समाज के प्रतिभावान और जरूरत मंद बच्चों, युवाओं को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस साल ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता या जो 18 वर्ष के ऊपर है उन सभी के लिए वैक्सीन को अनिवार्य किया गया है। वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र जमा नहीं करेंगे, तो इस साल उन्हें छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की तरफ से मिलने वाली स्कॉलरशिप प्रदान नहीं की जाएगी। पिछले साल करीब 600 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी, जिसमें क्लास छठवीं से लेकर पीएचडी तक के छात्र लाभान्वित हुए थे।
