मास्क हटाने की जल्दबाजी महंगी पड़ी 

 नई दिल्ली 
‘अनलॉक’ के बाद खुली जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता हटाने की हड़बड़ी कुछ देशों को महंगी पड़ी है। सार्स-कोव-2 वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट की दस्तक से इजरायल, ऑस्ट्रेलिया और फिजी में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। आलम यह है कि तीनों देश अब लोगों को दोबारा घरों से बेवजह बाहर न निकलने और कोविड प्रोटोकॉल का सख्त पालन करने का आदेश देने को मजबूर हैं।
 
-दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान चलाकर कोरोना के कहर पर काफी हद तक काबू पा लेने वाले इजरायल ने 18 जून को बंद जगहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। इसके बाद वहां रोजाना दर्ज होने वाले मामले एक बार फिर सौ के पार जाने लगे। महामारी की रोकथाम के लिए बनाए गए टास्टफोर्स ने नए मामलों में उछाल के लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है। इस वेरिएंट से अन्य देशों में मची तबाही के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपना फैसला पलटते हुए मास्क दोबारा अनिवार्य कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *