छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के अधिकारियों को लगाई फटकार

राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा आज राजनंदगांव के दौरे पर आए। उन्होंने यहां गृह निर्माण मंडल की आवासीय भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि टेडेसारा में 5 एकड़ भूमि में राजीव आवास योजना के तहत मकान बनाए जाएंगे जिसका उन्होंने आज निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही पुराना कैंप कार्यालय यहां पर भी 5 से 6 एकड़ की जगह चयनित की गई है जिसको भी उन्होंने देखा है। आशा नगर में 6 एकड़ की जगह पर सभी प्रकार की आवास बनाए जाने हैं। इन सबके अलावा मेडिकल कॉलेज की जगह पर 20 करोड़ की लागत से 100 बिस्तर वाले कोविड़ हॉस्पिटल का भी निर्माण किया जाना है, को देखा।

निरीक्षण के पश्चात रेस्ट हाउस में वे जनप्रतिनिधि, जनता एवं प्रेस से भी मिले। इस दौरान दीनदयाल कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक साहू के नेतृत्व में एक शिकायती पत्र सौंपा गया जिसके लिए चेयरमैन जुनेजा ने तुरंत ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी मांग को तत्काल पूरी की जाए और मुझे रिपोर्ट भेजे। स्थानीय हाउसिंग बोर्ड गृह निर्माण आॅफिस के अधिकारियों की शिकायत की बात पर उन्होंने अधिकारी बेलचंदन जी को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता या कार्यरत कर्मचारियों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो आप पर भी कार्रवाई की जावेगी। गृह मंडल के अधिकारी कर्मचारी जनता से किसी प्रकार की दूरी नहीं बनाएं। नया बस स्टैण्ड स्थित आॅफिस बिल्डिंग में लिफ्ट खराब की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत ही लिफ्ट सुधारने की बात कही। रेस्ट हाउस में महापौर हेमा देशमुख, शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंग छाबड़ा, राजगामी संपदा के सदस्य रमेश खंडेलवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *