प्रभारी मंत्री का धान बीज से तौलकर जताया आभार

राजनांदगांव
खाद्य उपभोक्ता मामले आर्थिक सांख्यिकी धार्मिक न्यास एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के राजनांदगांव जिले के प्रथम प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 92 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी के ऐतिहासिक कदम पर आभार जताते हुए विभागीय मंत्री का धान बीज से तौलकर आभार जताया।

छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में किसानों के हितों में जो निरंतर निर्णय ले रही है जिसके कारण राज्य के किसानों की हालत में सुधार हुआ है किसानी के प्रति रुचि बढ़ी है जिसके कारण ही राज्य में धान उत्पादन एवं खरीदी का रिकॉर्ड कायम हुआ है जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश में 92 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी कर सरकार ने यह साफ कर दिया है की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है प्रभारी मंत्री का राजनांदगांव आगमन होने पर उनका सम्मान धान की प्रमाणित बीज से तौलकर तुलादान किया गया और उन बीजों को उपस्थित कृषक शत्रुघन सिंह राणा, गोवर्धन लाल देवहारे, गणेश राम निर्मलकर को वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *