यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 222 नए केस, 45 मरीजों ने तोड़ा दम

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 222 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 169 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, 45 लोगों की इस वायरस से जान गई है। इस समय प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 3165 है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जो लोग कोरोना डेल्टा प्लस वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे हैं उनकी जांच की जाए। उन्होंने बताया कि कोविड डेल्टा प्लस वैरिएंट ज्यादा गंभीर संक्रमण है। डेल्टा प्लस के लिए सावधानियां बरतना बहुत जरूरी हैं।

उन्होंने बताया प्रदेश सरकार द्वारा रोज कमाने वाले लोग रेहड़ी पटरी आदि हर परिवार को प्रति माह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं। जल्द ही 6,900 से अधिक अध्यपकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि रिक्त पदों को जल्द से भरने की कार्यवाही करें।
 
नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रभावी 'ट्रेस, ट्रैक एंड ट्रीट' की रणनीति से संक्रमण कम हुआ है। आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू कर जीवन व जीविका दोनों को बचाया जा रहा है। इस दौरान उद्योग, खेती-बाड़ी व आवश्यक सेवाएं जारी रखी गई हैं। निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर संक्रमण के लक्षणयुक्त लोगों की तलाश की जा रही है। टेस्ट कराकर संक्रमित व्यक्तियों को मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। अब तक हमारी टीमें करीब 18 करोड़ लोगों तक पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 15 लाख से अधिक मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं। गांवों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है। 31 मार्च से अब तक 65% टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए हैं। केस कम होने के बावजूद कोविड टेस्टिंग की संख्या घटाई नहीं गई है। कल 2.77 लाख टेस्ट हुए हैं। प्रदेश में अब तक 5.70 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश पूरे देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *