धर्मांतरण मामला: प्रयागराज में सामने आया पहला मामला, हिंदू से मुस्लिम बनी ज्योतिका राय 

 प्रयागराज 
धर्मांतरण प्रकरण की जांच कर रही टीम ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। कानपुर समेत विभिन्न शहरों की युवतियों के अलावा प्रयागराज की एक युवती धर्मांतरण की शिकार हुई है। उसका नाम प्रकाश में आने के बाद अब खुफिया एजेंसियां उसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही हैं। अशोक नगर की रहने वाली इस युवती के बारे में पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि इस प्रकरण में पुलिस के अधिकारी मौन हैं।

बताया जा रहा है कि अशोक नगर के रहने वाली ज्योतिका राय हिंदू से मुस्लिम बन चुकी है। उसने मैकेनिकल इंजीनियर से बीटेक किया था। इसके बाद उसने एमटेक किया। इस समय में वह दिल्ली में रहकर आगे की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि धर्मांतरण कराने वालों ने ज्योतिका को भी अपना शिकार बना लिया था। यह जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां अब प्रयागराज में उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में है।

पुलिस पता लगा रही है की युवती कैसे और किन हालात में इस साजिश की शिकार हुई। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस प्रकरण की जानकारी ज्योतिका के घर वालों को है या नहीं है। प्रयागराज में धर्मांतरण का यह पहला मामला सामने आया है। इसको लेकर एटीएस के अलावा स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट भी सक्रिय हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो ज्योतिका भी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही इन संगठनों के झांसे में आई थी। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में उसको बुला कर माइंड वॉश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *