उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत अगस्त से खोले जा सकते है MP में कॉलेज

भोपाल
लंबे समय से बंद पडे मध्य प्रदेश के कॉलेज अब खुलने वाले है।वर्तमान हालातों को देखते हुए मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। आज उज्जैन पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अगस्त में कॉलेज खोलने के संकेत दिए है, हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त 2021 से मध्य प्रदेश में कॉलेजों को फिर से खोला जा सकता है।

दरअसल, आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि हालात सामान्य होने लगे है, ऐसे में हमारी कॉलेज खोलने की पूरी तैयारी है। जल्द कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे, इसके बाद फैसला होगा कि कॉलेज कब से खोले जाएंगे। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि अगस्त मे कॉलेज खोलने पर सहमति बन सकती है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगस्त से प्रदेश के सभी काॅलेज खोल दिए जाएंगे।लेकिन सभी छात्रों और शिक्षकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। वही बिना वैक्सीनेशन के किसी को भी काॅलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।इसके लिए सभी को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। शुरुआत में 50 % स्टॉफ के साथ कॉलेजों को खोल दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही कॉलेजों में पढ़ाई हो सकेगी। इस संबंध में कैबिनेट की बैठक में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।

पिछले दिनों प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को ज्यादा दिन बंद नहीं रखा जा सकता,  इसलिए वैक्सीनेशन जरूरी है। वहीं मंत्री परिषद की बैठक में भी बात सामने आई कि वैक्सीनेशन की संख्या अगर बढ़ती है तो स्कूल, कॉलेज खोले जाएंगे।हाल ही में मंत्री समूह की बैठक में भी इस पर सहमति दिखाई दी थी, हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *