फ्लोरिडा में 12 मंजिल इमारत ढही, 4 लोगों की मौत, 159 लोग लापता 

वॉशिंगटन
अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक 12 मंजिल इमारत ढह गई, जिसमे 5 लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के मियामी समुद्र के सामने बनी शैम्पलेन टॉवर्स बिल्डिंग अचानक ढह गई, जिसमे पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 100 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम ने तकरीबन 100 से अधिक लोगों को मलबे से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

घटना की जानकारी देते हुए शहर के मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ है वह 12 मंजिला इमारत है, हम राहत और बचाव कार्य को तबतक जारी रखेंगे जबतक हर व्यक्ति को मलबे से बाहर नहीं निकाल लिया जाता है। वहीं फायर चीफ रे जदल्लाह ने बताया कि हादसे में कई लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार 2018 में इस बिल्डिंग को लेकर चेतावनी दी गई थी कि यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *