आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग की पूरी, संजय लीला भंसाली शुरू कर रहे हैं ‘हीरा मंडी’

संजय लीला भंसाली ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग तब रुक गई थी, जब आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को कोरोना हो गया था। हालांकि अब वह दोनों ठीक हो गए हैं। इसके बावजूद फिल्म शूट नहीं हो पा रही थी। फिल्म में आलिया भट्ट का छोटा सा काम और एक गाना बाकी रह गया था लेकिन अब संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ मिलकर फिल्म पूरी कर ली है। खबर मिली है कि फिल्म की बची हुई शूटिंग को मुंबई के फिल्म सिटी में पूरा कर लिया गया है। संजय लीला भंसाली अब आराम नहीं करेंगे। यह भी खबर मिली है कि संजय लीला भंसाली अपनी आगामी वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग इसी सेट पर शुरू करने जा रहे हैं। सेट को थोड़ा सा मॉडिफाई किया जाएगा। ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग सभी नियमों का पालन कर शुरू किया जाएगा। इसका निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और इसका निर्देशन विभु पूरी कर रहे हैं। सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा, गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी करना सरल नहीं था, खासकर अंतिम चरण डेल्टा वायरस महाराष्ट्र में फैल रहा है और इसके चलते फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग डरे हुए हैं। हम बस आशा कर सकते हैं। एक केस से भी परिस्थिति गंभीर हो जाती हैं। आलिया भट्ट फिल्म अभिनेत्री हैं। वह जल्द ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ बुडापेस्ट जाने वाली है। इसके पहले उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है। आलिया भट्ट ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। आलिया भट्ट का रणबीर कपूर से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अफेयर था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों को कई मौके पर साथ देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *